बूंदी: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में वोटर हेल्पलाइन एप्प, मतदाता पंजीकरण की जानकारी दी, युवाओं शतप्रतिशत मतदान में सहभागिता की ली शपथ
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए बिना किसी प्रलोभन के सभी करें मतदान : सोहन लाल
बून्दी 6जुलाई। निर्वाचन विभाग राजस्थान सरकार स्वीप कार्यक्रम के तहत रविवार को दोपहर गोठडा ग्राम पंचायत प्रांगण में युवा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम सोहनलाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में समन्वयक जिला इलेक्शन आइकॉन सर्वेश तिवारी के नेतृत्व में युवाओं को वोटर हेल्पलाइन एप की कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई व 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं को मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया से परिचित करवाया गया। आगामी विधानसभा चुनाव में परिवार, समाज व गांव में शत-प्रतिशत मतदान हेतु वातावरण निर्माण के साथ, युवाओं को स्वयं भी मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
युवा महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए एसडीएम सोहनलाल ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखते हेतु स्वतंत्र निष्पक्ष निर्वाचन की गरिमा के साथ धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा या अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी को निर्वाचन में अपने माताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर संभागियों को आवश्यक रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। इससे पूर्व अतिथियों का अभिनंदन करते हुए जिला इलेक्शन आईकॉन सर्वेश तिवारी ने युवाओं को शतप्रतिशत मतदान की आवश्यकता और महत्व से परिचित करवाया। संयोजक भूपेंद्र योगी ने आभार प्रकट किया कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग से जुड़े बुद्धि प्रकाश सैनी ने किया
इस अवसर पर सरपंच राखी झंवर, सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर झंवर, बुद्धि प्रकाश पुंडीर, कृष्णकांत राठौर, स्कूल शिक्षा परिवार के दिलीप सिंह हाडा,हँसराज चौधरी, मंडल अध्यक्ष भगवान नाथ, संस्था परिवार के किरण सिंह हाडा मुकेश धाभाई मंचासीन रहे। आयोजन में गोठड़ा व समीपस्थ गांवों के पांच सो से अधिक संभागियों ने शिरकत की।